फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल से एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस का आज होगा ट्रायल

Thu, 29 Oct 2020 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम अटल टनल रोहतांग से होकर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल करने जा रहा है। गुरुवार को टनल से मनाली और केलांग के बीच इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल होगा। 25 सीटर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल कामयाब होने के बाद निगम बस सेवा शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। एक बार में चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक बस करीब 250 किमी तक चलती है। लाहौल घाटी में इन दिनों तापमान हिमाचल के अन्य जिलों की तुलना में बेहद नीचे चल रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बस की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 250 किमी से कम दौड़ सकती है।

विज्ञापन


ट्रायल के दौरान एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की टीम भी मौजूद रहेगी। घाटी के लोग भी इलेक्ट्रिक बस शुरू करने के पक्ष हैं। इससे जहां जनजातीय जिले में प्रदूषण कम होगा, वहीं मनाली से लाहौल जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। बहरहाल, निगम के ट्रायल पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के आरएम मंगल मनेपा ने कहा कि वीरवार को अटल टनल होकर मनाली से केलांग के लिए इलेक्ट्रिक बस ट्रायल के तौर पर चलेगी। अगर ट्रायल कामयाब रहा तो नियमित बस सेवा शुरू करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें