लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद देकर सेविइयों का आनंद लिया। मौलाना मुमताज अहमद कासमी खतीब ईदगाह ने बताया कि कुतुब मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई।
ईदगाह लक्कड़ बाजार, बालूगंज मस्जिद और जतोग कैंट मस्जिद में सुबह नौ बजे ईद की नमाज पढ़ी। मदरसा इस्लाहुल फिक्र मस्जिद बालूगंज के कार्यालय प्रभारी मुबारक अली ने बताया कि यह
दिन हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की रजा के लिए कुर्बानी को याद दिलाता है। इस दिन अहद करना चाहिए कि हम इंसानियत और आपसी भाईचारा और अल्लाह के रास्ते पर चलना चाहिए।