फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: रेणुकाजी जू में अब खुले बाड़े में दहाड़ेंगे बाजीराव और मस्तानी, 1.62 करोड़ से हुआ तैयार

Mon, 02 Nov 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।

सार

 महाराष्ट्र के नागपुर से लाए गए नर और मादा जोड़े को नए बाड़े में खुले में छोड़ा जाएगा। इससे पर्यटक प्रदेश में पहली बार एक साथ बाघ के जोड़े का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
रेणुकाजी जू में बाघ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में बाघ को देखने का पर्यटकों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र के नागपुर से लाए गए नर और मादा जोड़े को नए बाड़े में खुले में छोड़ा जाएगा। इससे पर्यटक प्रदेश में पहली बार एक साथ बाघ के जोड़े का दीदार कर सकेंगे। वन्य प्राणी विंग हिमाचल प्रदेश ने टाइगर के इस जोड़े को बाजीराव और मस्तानी का नाम दिया है। रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार मंगलवार को 1.62 करोड़ रुपये से तैयार बाड़े का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों को बाड़े में छोड़ा जाएगा। वह चिड़ियाघर में 32 लाख रुपये की लागत से बने ‘जीवांश’ वन्यजीव अस्पताल का भी लोकार्पण करेंगे। नागपुर से नर और मादा बाघ को 20 सितंबर को रेणुकाजी लाया गया था। नए वातावरण में ढलने के लिए उन्हें करीब डेढ़ माह तक विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। वन्य प्राणी विभाग को उम्मीद है कि इनके दीदार से रेणुकाजी में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

दोनों बाघ रेणुकाजी के वातावरण के पूरी तरह अनुकूल हो गए हैं। डेढ़ माह तक चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद अब उन्हें एक साथ नए बाड़े में छोड़ा जा रहा है। -डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट, डीएफओ, वन्य प्राणी मंडल शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें