फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लूणा में बैली ब्रिज स्थापित, गुरुवार से 20 दिनों के बाद चंबा-भरमौर हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 22 Feb 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

बुधवार शाम को बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन वाहनों की आवाजाही के लिए यह सुचारू नहीं किया जा सका।  सहायक अभियंता मैकेनिकल इंजीनियरिंग भीम सिंह नेगी और उनकी टीम ने रात-दिन कार्य कर कम समय के भीतर बैली ब्रिज का निर्माण किया। 
विज्ञापन
लूणा में बैली ब्रिज हुआ तैयार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर 20 दिनों के बाद गुरुवार से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। लूणा के पास क्षतिग्रस्त पुल को इंजीनियरों और कामगारों की टीम ने बैली ब्रिज से जोड़ दिया है। बुधवार शाम को बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन वाहनों की आवाजाही के लिए यह सुचारू नहीं किया जा सका।  एनएच प्राधिकरण की तरफ से बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे से शुरू करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


 सहायक अभियंता मैकेनिकल इंजीनियरिंग भीम सिंह नेगी और उनकी टीम ने रात-दिन कार्य कर कम समय के भीतर बैली ब्रिज का निर्माण किया। उनके कार्य की पूरे भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सराहना की जा रही है। वहीं, विधायक डॉक्टर जनकराज ने भी पूरी टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें