फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी अग्निकांड: चौथे दिन भी फैक्टरी के भीतर नहीं जा पाई बचाव टीम, असुरक्षित भवन के गिरने का बना है खतरा

Mon, 05 Feb 2024 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बरोटीवाला

सार

सोलन जिले के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में अग्निकांड के चौथे दिन भी लापता हुए पांच कामगारों की तलाश नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में अग्निकांड के चौथे दिन भी लापता हुए पांच कामगारों की तलाश नहीं हो पाई है। फैक्टरी भवन आग के कारण पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और चौथी मंजिल बीच से दब गई है। भवन के गिरने का खतरा बना है। इसके चलते एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भवन की चौथी मंजिल में सर्च अभियान नहीं चला पा रही है। अभी टीम के पास ऐसी कोई भी तकनीक नहीं है कि अनसेफ घोषित भवन के अंदर जा सके। केवल हाइड्रा से ट्राली में बैठकर ही सर्च अभियान चलाया जा सकता है, मगर चौथी मंजिल तक हाइड्रा की मदद से भी नहीं पहुंच पा रहे। सोमवार को हाइड्रा की मदद से कुछ देर तक सर्च अभियान चलाया गया, मगर अंदर कोई नहीं जा पाया। बाद में तलाशी अभियान बंद कर दिया। आशंका है कि लापता पांचों कामगार चौथी मंजिल में ही हो सकते हैं। अग्निकांड के बाद से रेस्क्यू टीम हाइड्रा की मदद से अभियान चलाए हैं। तीन फ्लोर तक हाइड्रा से ट्राली में बैठकर टीम पहुंची। कुछ दूरी तक एनडीआरएफ के जवान भीतर भी गए थे, मगर पूरी तरह से अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं नहीं हुई। इधर, जो कामगार लापता हैं, उनके परिजन फैक्टरी के गेट के बाहर बैठे हैं।

अभी तक तीन फ्लोर में सर्च अभियान चलाया गया है। यहां पर चार शव मिले हैं। चौथे फ्लोर में नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि भवन असुरक्षित घोषित कर दिया गया है और चौथी मंजिल बीच में नीचे बैठ गई है और गिरने का खतरा बना है। ऐसे भवन में जाने के लिए कोई तकनीक नहीं है।- नफीस खान, मुख्य निरीक्षक एनडीआरएफ

 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में अग्निकांड के चौथे दिन भी लापता हुए पांच कामगारों की तलाश नहीं हो पाई है। फैक्टरी भवन आग के कारण पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और चौथी मंजिल बीच से दब गई है। भवन के गिरने का खतरा बना है। इसके चलते एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भवन की चौथी मंजिल में सर्च अभियान नहीं चला पा रही है। अभी टीम के पास ऐसी कोई भी तकनीक नहीं है कि अनसेफ घोषित भवन के अंदर जा सके।

केवल हाइड्रा से ट्राली में बैठकर ही सर्च अभियान चलाया जा सकता है, मगर चौथी मंजिल तक हाइड्रा की मदद से भी नहीं पहुंच पा रहे। सोमवार को हाइड्रा की मदद से कुछ देर तक सर्च अभियान चलाया गया, मगर अंदर कोई नहीं जा पाया। बाद में तलाशी अभियान बंद कर दिया। आशंका है कि लापता पांचों कामगार चौथी मंजिल में ही हो सकते हैं। अग्निकांड के बाद से रेस्क्यू टीम हाइड्रा की मदद से अभियान चलाए हैं। तीन फ्लोर तक हाइड्रा से ट्राली में बैठकर टीम पहुंची। कुछ दूरी तक एनडीआरएफ के जवान भीतर भी गए थे, मगर पूरी तरह से अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं नहीं हुई। इधर, जो कामगार लापता हैं, उनके परिजन फैक्टरी के गेट के बाहर बैठे हैं।


अभी तक तीन फ्लोर में सर्च अभियान चलाया गया है। यहां पर चार शव मिले हैं। चौथे फ्लोर में नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि भवन असुरक्षित घोषित कर दिया गया है और चौथी मंजिल बीच में नीचे बैठ गई है और गिरने का खतरा बना है। ऐसे भवन में जाने के लिए कोई तकनीक नहीं है।नफीस खान, मुख्य निरीक्षक एनडीआरएफ
 

चंपो के भाई को एनडीआरएफ ने ट्रॉली से दिखाया भीतर का हाल
 चंबा जिले की चंपो का अग्निकांड के बाद कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को चंपो का भाई मोनू शर्मा भी मौके पर पहुंचा। यहां पर मोनू से काफी देर तक हंगामा किया और अंदर जाने की जिद करने लगा, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मोनू को ट्रॉली में बिठाकर बाहर से फैक्टरी के अंदर का माहौल दिखाया। हालांकि मोनू अपनी बहन का शव ढूंढने के लिए प्रशासन व एनडीआरएफ से गुहार लगा रहा है। उसने वहां का वीडियो भी बनाया।

 
विज्ञापन

दूसरी ओर लापता कामगारों के परिजन मौके पर डटे हुए हैं। सोमवार को परिजनों ने फिर से भीतर जाने की जिद की। काफी देर तक पुलिस के साथ उनकी बहस भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने भवन के अनसेफ होने की बात पर उन्हें समझाकर रोक लिया। शव न मिलने के कारण उनकी आस टूटती जा रही है। उधर, सर्वदयाल ने बताया कि पत्नी के जिंंदा होने या शव मिलने तक वह यहीं पर डटे रहेंगे। सोमवार सुबह 9:00 बजे उसका बेटा अथर्व और बेटी रूही चंबा की बड़ोह पंचायत के मसरूंड में अपने रिश्तेदारों संग पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें