फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: 10 विद्यार्थियों के पोस्टकार्ड राष्ट्र स्तर के लिए चयनित

Sat, 15 Jan 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन रीटा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से युवाओं को आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। वहीं बच्चे भारत के उत्थान और विकास के लिए अपनी सोच को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। 
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों की चौथी से 12वीं कक्षा तक के लिए पोस्टकार्ड प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न जिलों से 10 विद्यार्थियों के पोस्ट कार्डों का चयन राष्ट्र स्तर के लिए किया गया है। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड से स्वतंत्रता संग्राम के नायक और 2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण विषय पर अपने विचार भेजे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी सोलन और डाक विभाग ने किया। राज्य स्तर पर प्रदेश भर से 4632 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

जानकारी के अनुसार कोविड के बीच यह प्रतियोगिता ऑनलाइन करवाई गई। इसमें चौथी से 12वीं के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के पते पर भेजे हैं। अब 10 पोस्टकार्ड राष्ट्र स्तर के लिए भेजे जा रहे है। जहां पर एनसीटीईआर इसकी चयन प्रक्रिया करेगी। देश भर से सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड विजेताओं को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन रीटा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से युवाओं को आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। वहीं बच्चे भारत के उत्थान और विकास के लिए अपनी सोच को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें