में हुआ आयोजन
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में डायमंड हाउस प्रथम, पर्ल हाउस रहा द्वितीय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भट्ठाकुफर की प्रशिक्षुओं ने विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर बनाने की स्पर्धा में जीएनएम तृतीय वर्ष की आयुषी ने पहला, बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की अक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में डायमंड हाउस प्रथम और पर्ल हाउस द्वितीय रहा। रोल प्ले प्रस्तुति में रुबी हाउस प्रथम रहा। प्रशिक्षुओं ने क्षय रोग (टीबी) के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से रैली भी निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत टीबी जागरूकता रैली से हुई। प्रशिक्षुओं ने टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा इसके लक्षण और बचाव के उपाय बताए। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. शमा लोहुमी ने प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए सामाजिक जागरूकता लाने के लिए गए प्रयास की सराहना की। ब्यूरो