फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टमोर स्कूल में बताए विशेष छात्राओं के अधिकार

Thu, 27 Mar 2014 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल में बुधवार को विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें स्कूल की प्रधानाचार्या निशा भलूनी ने छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में विशेष आवश्यकता वाली 20 छात्राएं पढ़ती हैं।

इन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर भविष्य के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि इन छात्राओं को पढ़ने या रहने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो ये सीधे प्रिंसिपल से इसकी शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने भी कुछ सवाल पूछे जिसका प्रिंसिपल ने जवाब दिया। कार्यक्रम में मुस्कान, पूनम, कुसुम लता, कमलेश, मोनिका, यशोदा, साक्षी, हिना, रेखा, रीतू, सोनिया और कांता उपस्थित रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें