फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुनर्मूल्यांकन परिणाम न आने पर एबीवीपी ने किया परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
एचयीयू में शाम साढ़े सात बजे तक दफ्तर के बाहर डटे रहे परिषद कार्यकर्ता
विज्ञापन

बोले, परीक्षाओं का शेड्यूल रद्द करे विवि प्रशासन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने यूजी छात्रों के पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम न आने पर परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। यूजी की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन पिछली कक्षा का पुनर्मूल्यांकन परिणाम अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन


सोमवार को साढ़े सात बजे तक एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का घेराव जारी रहा।
कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विवि पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, परीक्षा नियंत्रक को घंटों तक घेर कर उनसे जवाब मांगा कि तीन माह बीत जाने पर भी पुनर्मूल्यांकन परिणाम क्यों घोषित नहीं किया गया। इकाई अध्यक्ष इंद्र नेगी और मंत्री कर्ण भटनागर ने कहा कि परिणाम न आने के कारण अंडरटेकिंग देकर पास होने को लेकर आश्वस्त छात्र अगली कक्षाएं लगाते रहे। अब परिणाम न आने के कारण कैसे वह पिछली कक्षा की परीक्षा दे पाएंगे। छात्र परेशान हैं, इसका जिम्मेदार विवि प्रशासन है। वह यह तय नहीं कर पा रहे है कि वह कौनसी कक्षा की परीक्षाएं दे। विवि ने एक माह के भीतर पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित करने का दावा किया था। आज तीन माह से अधिक का समय बीतने पर भी नतीजे घोषित नहीं किए गए। देर शाम तक किए परीक्षा नियंत्रक के घेराव के दौरान भड़के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से शुरू हो रही यूजी की परीक्षाओं को परिणाम आने तक स्थगित करने की मांग की है। साढ़े सात बजे तक कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक को घेरे रख और परिणाम आने तक यूजी की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें