टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर सुबह 7 से रात 10 बजे तक हो सकेगी बुकिंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड स्थित स्कैंडल प्वाइंट का एचआरटीसी एडवांस बुकिंग काउंटर डबल शिफ्ट में चलाया जाएगा। टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी यह सेवा शुरू करने जा रहा है।
एचआरटीसी की लग्जरी और सामान्य बसों में सीटों की बुकिंग के लिए सैलानियों को अब स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में यह काउंटर सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चल रहा था। अब इसे दो शिफ्टों में सुबह 7 से दोपहर 2 और 2 से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। एचआरटीसी के महाप्रबंधक परिचालन पंकज सिंघल ने बताया कि पर्यटन सीजन के मद्देनजर स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर को डबल शिफ्ट में चलाने का फैसला लिया है। सैलानी और स्थानीय लोग सुबह 7 से रात 10 बजे तक यहां बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग कर पाएंगे।