फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर फिर हिमस्खलन, यात्रा करते हुए बरतें सावधानी

Sat, 18 Feb 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

स्नो गैलरी के समीप हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने पर्यटकों और आम जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
मयाड़ घाटी में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग और लाहौल घाटी की संपर्क सड़कों पर हिमखंड गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को मनाली-लेह मार्ग पर स्नो गैलरी के समीप फिर हिमखंड गिरा। हालांकि, घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, मनाली-लेह मार्ग पर करीब आधा घंटा तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


स्नो गैलरी के समीप हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है। उधर, लाहौल-स्पीति के अंतर्गत मयाड़ घाटी में भी शुक्रवार देर शाम हिमखंड गिरा है। इस घटना के दौरान बर्फ हटाने में जुटा लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी और डोजर बाल-बाल बच गए। मशीनरी से चंद मीटर की दूरी पर यह हिमखंड गिरा।



मनाली-लेह मार्ग पर बार-बार हो रहा हिमस्खलन बीआरओ के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोलंगनाला के समीप ही शनिवार को हिमस्खलन की तीसरी घटना हुई। गनीमत यह रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने पर्यटकों और आम जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन


उधर, लाहौल घाटी में इन दिनों संपर्क सड़कों को बहाल करने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। शुक्रवार शाम उदयपुर से करीब छह किलोमीटर आगे मयाड़ सड़क पर हिमस्खलन हुआ। इस दौरान वहां पर बर्फ हटाने के कार्य में जुटा लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी और डोजर मशीन हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि कर्मचारी और मशीनरी दोनों सुरक्षित हैं। उनके अनुसार घाटी में संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें