फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avalanche in Lahaul: पहाड़ी से हुए दो हिमस्खलन, 15 मिनट तक हवा में उठता रहा बर्फ का बवंडर

Sat, 21 Jan 2023 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

ठोलंग गांव के विवेक कपूर ने पहाड़ से गिरे हिमस्खलन को अपने कैमरे में कैद किया है। घाटी में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
ठोलंग गांव के सामने पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। इससे लाहौल घाटी में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो नालों में हिमस्खलन हुआ है। सुबह करीब 11:00 बजे हुए हिमस्खलन को लोगों ने कैमरे में कैद किया है।

विज्ञापन


पहाड़ी से आए दोनों हिमस्खलन चंद्र भागा नदी में समा गए। पहाड़ से गिरे हिमस्खलन से उठा बवंडर 10 से 15 मिनट तक हवा में रहा। इस कारण ठोलंग और माडंग गांव कुछ समय के लिए बवंडर से ढक गए। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ठोलंग गांव के विवेक कपूर ने पहाड़ से गिरे हिमस्खलन को अपने कैमरे में कैद किया है। घाटी में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के बीच लोग अनावश्यक आवाजाही न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें