फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ice Hockey: शून्य तापमान में काजा में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी, खेलो इंडिया में लेंगे हिस्सा

Sat, 21 Jan 2023 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए स्पीति प्रशासन ने काजा में दो आइस हॉकी रिंक के साथ लोसर, सगनम, और रंगरीक में भी आइस हॉकी रिंक तैयार कर खिलाड़ियों की भरपूर मदद की है।
विज्ञापन
काजा में अभ्यास करते आइस हॉकी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल आइस हॉकी टीम के सीनियर महिला और पुरुष टीम के साथ लड़कों की अंडर-18 जूनियर वर्ग के खिलाड़ी माइनस तापमान में अभ्यास कर रहे हैं। लड़कों की अंडर-18 टीम के खिलाड़ी 27  से 31 जनवरी और सीनियर पुरुष वर्ग की टीम 30 जनवरी से दो फरवरी, महिला टीम दो से आठ फरवरी तक लेह में आइस हाकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के बाद पुरुषों की सीनियर हिमाचल आइस हॉकी टीम के खिलाड़ी 10 से 14 फरवरी को गुलमर्ग में खेलो इंडिया में भी भाग लेंगे। आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए स्पीति प्रशासन ने काजा में दो आइस हॉकी रिंक के साथ लोसर, सगनम, और रंगरीक में भी आइस हॉकी रिंक तैयार कर खिलाड़ियों की भरपूर मदद की है। अमित वेलवाल कोच की भूमिका निभा रहे हैं।



अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कुछ रोज पूर्व महाराष्ट्र आइस हॉकी के टीम भी यहां अभ्यास कर चुकी है। लोसर और सगनम आइस हॉकी रिंक में स्थानीय युवाओं के साथ स्कूली बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए स्कूल के दो शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि लेह में आइस हॉकी प्रतियोगिता के बाद हिमाचल की सीनियर पुरुष टीम गुलमर्ग में 10 से 14 फरवरी को खेलो इंडिया में शामिल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें