बताया जा रहा है कि बीआरओ जवान 70 आरसीसी में तैनात है जो लाहौल से मनाली की तरफ जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लाहौल घाटी के स्थानीय लोग थे। रेस्क्यू टीम के हेड विनोद कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद लापता बीआरओ जवान का सुराग लगा। बर्फ हटाने पर जवान सुरक्षित मिला।
बीआरओ 38 टॉस्क फोर्स के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने बताया कि बर्फ में दबा जवान सुरक्षित है। जवान को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। उधर, रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर एमएन चंद्र राणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया है।
टनल में काम करने वाले मजदूरों व रेस्क्यू दल की कोशिश से बीआरओ जवान की जान बचाई गई। घटना के बाद अब रोहतांग टनल होकर आवाजाही पर रोक लग सकती है। लाहौल घाटी के लोग आपात स्थिति में मनाली व घाटी के लिए टनल होकर ही आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन अब आवाजाही पर रोक लग सकती है।