फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: चंद्रा घाटी के शूलिंग नाले में गिरा हिमखंड

Thu, 01 Apr 2021 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
शूलिंग नाले में गिरा हिमखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल में खराब मौसम और ऊंची चोटियों पर बर्फ के चलते चंद्राघाटी के शूलिंग के सामने वाले नाले से हिमखंड गिरा है। बस्ती से दूर और वामतट पर होने से किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने हिमखंड गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी बिशन लाल, मंगल चंद और प्रकाश ने बताया कि चंद्रा घाटी समेत लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ गिरकर हिमखंड के रूप में गिर रही है। बस्ती से दूर और चंद्रा नदी में गिरने से कोई क्षति नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि लाहौल में मौसम खुलने और तापमान बढ़ने से पहाड़ियों से हिमखंड खिसकने लगे हैं। हालांकि यह हिमखंड उस जगह गिर रहे हैं जहां कोई बस्ती नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें