फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर ब्लॉक में पंचायती चुनावों को लेकर दायर याचिका खारिज

Thu, 01 Apr 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिला के धर्मपुर विकास खंड में पंचायती चुनावों को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी व न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता पवन कुमार द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करने पर कहा कि चुनावों का कार्यक्रम जारी होने के बाद कोर्ट चुनावों के संचालन में कोई दखल नहीं दे सकता।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि धर्मपुर विकास खंड के लिए चुनावों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अभी इस प्रक्रिया में कोर्ट दखल नहीं दे सकता। चुनावों में गड़बड़ी या पक्षपात जैसे मुद्दों को चुनाव याचिका के माध्यम चुनौती दी सकती है। प्रार्थी पवन कुमार का आरोप था कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की कोठुआं पंचायत को लगातार पांचवीं बार आरक्षित कर दिया जो सरासर गलत है। प्रार्थी ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें