फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी के आईटीआई चौक पर ऑटो में अचानक भड़की आग, कांगड़ा में कार जली

Sat, 18 May 2024 01:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कांगड़ा

सार

 मंडी के आईटीआई चौक पर एक ऑटो में अचानक आग भड़क गई। आग से ऑटो जलकर राख हो गया। आग लगने के समय ऑटो में कोई नहीं था। 
विज्ञापन
मंडी में ऑटो , कांगड़ा में कार जली । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी के आईटीआई चौक पर एक ऑटो में अचानक आग भड़क गई। आग से ऑटो जलकर राख हो गया। आग लगने के समय ऑटो में कोई नहीं था। अचानक भड़की आग से आसपास माैजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ऑटो के जलने से मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही रोजगार का जरिया भी खत्म हो गया। ऑटो में भड़की आग को मौके पर मौजूद लोगों और साथ लगती आईटीआई के छात्रों ने रेत और पानी डालकर बुझाया। आग की भेंट चढ़ा ऑटो मंडी के सुहड़ा मोहल्ले के सुधीर कुमार का था।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह खाली ही बस स्टैंड की तरफ ऑटो ले जा रहे थे। इसी बीच ऑटो अचानक रुक किया। जैसे ही वह ऑटो को देखने के लिए बाहर उतारे तो उसमें अचानक आग भड़क गई। ऑटो यूनियन के प्रधान के ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है। उधर, कांगड़ा जिले के लंज के साथ लगती पंचायत डडोली के खतडी गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने चंडीगढ़ से आए सुशील कुमार की गाड़ी में आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें