फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के सहारे सपनों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया। कुछ विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के सहारे अपने सपनों को पूरा करने के लिए तो कुछ ने अपने अनुभव के लिए परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की परीक्षाएं काफी फायदेमंद होती हैं। इस परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी थी।

परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों से परिचर्चा


पढ़ाई को पूरा करने में करूंगी छात्रवृत्ति का प्रयोग
पापा स्कूल में प्रवक्ता हैं, मां की मृत्यु दस महीने पहले हो गई थी। छात्रवृत्ति से मिलने वाली राशि से घर के खर्चों और अपनी पढ़ाई को पूरा करने का प्रयोग करूंगी। -कृतिका, नौवीं कक्षा, करसोग
विज्ञापन


परीक्षा देकर बढ़ा उत्साह
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए उत्साहित थी। प्रतियोगी और स्कूल की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए इस परीक्षा से और ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ा है। -द्वियांशी, ग्यारहवीं कक्षा, कोटखाई

राम मंदिर में बिताई एक रात
परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले अपने पापा के साथ शिमला आ गया था, ताकि समय से परीक्षा देने के लिए पहुंच सकूं। एक रात राम मंदिर में कमरा लेकर रुके। -अंशुल, नौवीं कक्षा, आनी

अच्छा रहा परीक्षा का अनुभव
पहली बार छात्रवृत्ति परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा। पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं और माता आंगनबाड़ी में काम करती हैं। मैं भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता हूं। -आयुष, ग्यारहवीं कक्षा, रोहड़ू
विज्ञापन


बहुत अच्छी हुई परीक्षा
छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर बहुत ज्यादा डरी हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद डर खत्म हो गया। परीक्षा बहुत अच्छी हुई। इस तरह की परीक्षाओं से हौंसला बढ़ता है। -स्नेहा, ग्यारहवीं कक्षा, करसोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें