फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के फैलते जाल पर चोट, नाटक से बताई बर्बादी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में द वेब नाटक में दिखाई बेटे के नशे के जाल में फंसने वाले परिवार की दास्तां
विज्ञापन

कोटशेरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नाटक में मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में वीरवार को द वेब नाटक का मंचन किया गया। नाटक में एक परिवार की कहानी दिखाई है। इसमें दर्शाया है कि कैसे परिवार के एक सदस्य के नशे में पड़ता है और पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। नाटक का मंचन राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान की नटराज थियेटर सोसायटी ने किया।

यह नाटक रूपर्ट ब्रुक के एकांकी नाटक लिथुआनिया से प्रेरित है। द वेब नाटक में राज्य में तेजी से फैल रहे चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता और संवेदनशील संवाद को सशक्त बनाने के लिए कालाकारों ने संयुक्त प्रयास किया है। नाटक में एक ऐसी सच्चाई दिखाई है जो केवल नशा करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती बल्कि पूरे परिवार, समाज और भविष्य की पीढ़ियों को भीतर से तोड़ देती हैं। इस कहानी के केंद्र में पहाड़ी माताओं का मौन दुख, बिखरते रिश्ते और युवाओं के टूटते सपनों को रखा है।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया है कि एक खोया हुआ बेटा अपने परिवार को बेहतर जीवन देने की आशा के साथ घर लौटता है लेकिन उसका छोटा भाई गरीबी, हताशा और सामाजिक दबावों के बीच चिट्टे के नशे में फंस जाता है। नाटक ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर किया कि जब बेरोजगारी और गरीबी किसी युवा को नशा तस्करों के जाल में धकेल देती है तो उसके पास कोई विकल्प नहीं बचता है। नाटक में दिखाया है कि एक मां का प्रेम अपने बेटे को बचाने की कोशिश करता है लेकिन समाज उसे पहले ही खो चुका मान लेता है। नाटक में हर दृश्य के साथ दर्शक एक नशेड़ी की मानसिक उलझन, समाज की उदासीनता और इस संकट की गहराई को महसूस करवाया है।
विज्ञापन



नाटक में इन्होंने किया अभिनय
नाटक का निर्देशन केदार ठाकुर ने किया। ईशा, अमृतांश, रोहित गर्ग, प्रांशु, अकलव्य, वंश, केतन वशिष्ठ, इशिता, आदित्य सकलानी, रिया और सुमित ने नाटक में अभिनय किया। नाटक के मंचन में केतन वशिष्ठ, रोहित कंवल, सक्षम, आदित्य सकलानी और डॉ. स्नेह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें