फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप शिलारू में 24 को, 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर ट्रैक पर होंगे सभी मुकाबले
विज्ञापन

अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन शिलारू में किया जाएगा। इसमें जिलाभर के करीब 350 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक शिलारू में होगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


एथलेटिक्स जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेहता ने बताया कि 24 मई को शिलारू में जिला स्तरीय वार्षिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों श्रेणियों में विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 50 खिलाड़ियों का चयन राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 14 जून तक बिलासपुर में होगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 14 से 16 सितंबर को देहरादून और पुडूचेरी में होगी। संघ के अध्यक्ष सीपी मेहता ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा प्रतियोगिता के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें