फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लाहौल में यहां रैली करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तस्वीरों में देखें शानदार नजारा

Fri, 02 Oct 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिस्सू(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सिस्सू में जनसभा को संबोधित करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरेंगे जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। पीएम सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंच कर टनल का उद्घाटन करेंगे।  इसके बाद पीएम सिस्सू में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा बैठेंगे।  जनसभा के दौरान पीएम का संबोधन सुनने वालों के लिए मंच से करीब 15 मीटर दूर कुर्सियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल के एक ओर झील तो दूसरी तरफ चंद्रा नदी है। रैली स्थल नदी के बीच टापू की तरह नजर आता है। बता दें टनल का नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू जनसभा स्थल के आसपास के इलाके एसपीजी की निगरानी में हैं। चंद्रा नदी के दोनों तरफ कई चिह्नित स्थानों पर शार्प शूटर तैनात कर दिए गए हैं, जबकि हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।  


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।

4 of 5
अटल सुंरग रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने बताया कि टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। रोहतांग दर्रा होकर इस दूरी को तय करने में पांच से छह घंटे का वक्त लग जाता है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना करेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को निगम की तरफ से मोदी उनके छपे फोटो वाले टिकट भी देंगे। निगम के आरएम मंगल मनेपा ने बताया कि बस को सजाने के बाद इसे एनएसजी के हवाले कर दिया है। इसके बाद शनिवार शाम से ही अटल टनल होकर आम वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें