फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने दिनों के बाद खाने लायक नहीं रहतीं मिठाइयां, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी की सूची

Fri, 02 Oct 2020 03:09 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
मिठाई - फोटो : अमर उजाला
क्या आप जानते हैं कि दूध से बना कलाकंद मात्र एक दिन और खोया बर्फी चार दिन तक ही खाने लायक होती है। इसके बाद खाएंगे तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बूंदी का लड्डू भी तीस दिन तक ही दुकानों में बेचा जा सकता है। भले ही इन मिठाइयों को फ्रीजर में ही क्यों न रखा हो। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी बेस्ट बिफोर (एक्सपायर) की सूची से इसका खुलासा हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तय एक्सपायरी तिथि के बाद अगर कोई मिठाई बेचता है तो उस पर तीन लाख तक जुर्माना हो सकता है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग कांगड़ा मनजीत जरयाल ने बताया कि विभाग ने सभी मिठाइयों की बेस्ट बिफोर की सूची जारी कर दी है। सभी मिठाई वालों को अपनी दुकानों में रखी मिठाई पर बेस्ट बिफोर की पर्ची चलाना अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मिठाइयां ठीक रहने की अवधि 
एक दिन : कलाकंद, बटरस्कोच कलाकंद, रोस कलाकंद, चॉकलेट कलाकंद 
दो दिन :  बादाम दूध, रसगुल्ला, रस मलाई, रबड़ी रस मलाई, शाही टोस्ट, राजभोग, चम-चम, संदेश, मलाई रोल, बंगाली रबड़ी, हिरामणी, घूड़ संदेश, हरिभोग, अनारकली, मधूरी, पाकीजा, रस्कादम, गुड़ कच्चा, गोला संदेश, रस कट्टा, खीर मोहन, गुड़ रसमलाई, गुड़ रबड़ी, गुड़ रसगुल्ला 

4 of 6
चार दिन : मिल्क केक, मिल्क बर्फी, पिस्ता बर्फी, कोकोनट बर्फी, चॉकलेट बर्फी, सफेद पेड़ा, बूंदी लड्डू, कोकोनट लड्डू, लाल लड्डू, मोतीचूर मोदक, खोया बादाम, मेवा बट्टी, फ्रूट केक, खोया फ्रूट केक, केशर कोकोनट लड्डू, मलाई घेवर, मेवा लड्डू, पिंक बर्फी, शाही घेवर, केसर बादाम रोल, खीर बादाम, खीरा बीज बर्फी, खोया कोकोनट बर्फी 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सात दिन : ड्राई फ्रूट्स लड्डू, काजू कतली, घेवर, शकरपारा, घूड़पारा, शाही लड्डू, मुंग बर्फी, आटा लड्डू, ड्राई फ्रूट्स गुजिया, मोटी बूंदी लड्डू, काजू केसर बर्फी, बादाम लोंग, चंदरकला, चक्क मिठ्ठी, केसर गुजिया, मैदा गुजिया, काजू खजूर, केसर घेवर, समोसा, लड्डू, बेसर बर्फी, रोस कतली 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
30 दिन: आटा लड्डू, बेसन लड्डू, चना लड्डू, चना बर्फी, अंजीर खजूर बर्फी, कराची हलवा, सोहन हलवा, गच्चक, चिक्की 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें