फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग: पीएम ने बस को दिखाई हरी झंडी, 15 बुजुर्ग यात्री गए साउथ पोर्टल

Sat, 03 Oct 2020 04:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग का शनिवार को उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला नॉर्थ पोर्टल पहुंचा। एक खुली जीप में आए प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्थ पोर्टल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम जयराम ठाकुर और मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने स्वागत किया। टनल के नॉर्थ पोर्टल में पीएम मोदी ने गोंधला में प्रस्तावित तीन स्की ढलानों के मॉडल का अवलोकन किया। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान इन स्की ढलानों को विकसित करने जा रहा है।

विज्ञापन


12:15 बजे मोदी ने 15 यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू जनसभा स्थल तक पांच किमी के दायरे में जगह-जगह सड़क के दोनों किनारों में खड़े जनजातीय लोगों ने पीएम का अभिनंदन किया। दर्शक दीर्घा में लोग सुबह से ही मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ठीक 12:30 बजे सिस्सू स्थित जनसभा स्थल पहुंचे।

यहां पारंपरिक अंदाज में पीएम का स्वागत किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब 200 लोगों ने सिस्सू की दर्शक दीर्घा में मोदी के संबोधन को सुना। मोदी के साथ मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें