फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: बीएससी मेडिकल टेक्नीशियन के परिणाम में पहले तीन स्थान छात्राओं के नाम

Sun, 02 Apr 2023 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने यह परीक्षा दिसंबर में करवाई थी। इसमें कुल 56 अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें सबसे अधिक संख्या भी लड़कियों की है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएससी मेडिकल टेक्नीशियन (रेडियो डायग्नोसिस और रेडियोथैरेपी) पहले साल की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें कुल 56 में से 53 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि तीन को दोबारा से परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 800 अंकों की थी। इस परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर छात्राओं ने ही बाजी मारी है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने यह परीक्षा दिसंबर में करवाई थी। इसमें कुल 56 अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें सबसे अधिक संख्या भी लड़कियों की है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में पहले स्थान पर मुस्कान धीमान रहीं, जिन्होंने कुल 800 अंकों में से 614 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर कंचन कश्यप ने 612 अंक प्राप्त किए। तीसरा स्थान 600 अंकों के साथ दीक्षा सांख्यान ने प्राप्त किया है। परीक्षा से 44 अभ्यर्थियों 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस बारे में अटल मेडिकल रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह रिजल्ट विवि की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को सभी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें