फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Medical University: बीएससी नर्सिंग की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Mon, 05 Jun 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बीएससी नर्सिंग की दूसरे सेमेस्टर के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 26 जून और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जून से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विश्वविद्यालय मंडी नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के अनुसार बीएससी नर्सिंग की दूसरे सेमेस्टर के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 26 जून और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जून से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित की गई है। 14 जून तक 2000 लेट फीस के साथ फार्म भरे जा सकेंगे जबकि 17 जून तक फार्म का सत्यापन होगा। अभ्यर्थी 21 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग सेकेंड सेमेस्टर सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट के मुताबिक 26 जून को एप्लाइड बायोकेमिस्ट्री, अप्लाइड न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स की परीक्षा होगी। 27 जून को नर्सिंग फाउंडेशन 1 और 2 पेपर होगा। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जून से होंगी। इनमें 28 जून को अप्लाइड माइक्रो बायोलॉजी एंड इनफेक्शन कंट्रोल इन्क्लूडिंग सेफ्टी का एग्जाम होगा। 30 जून को एडल्ट्स हेल्थ नर्सिंग की परीक्षा होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों को शेड्यूल के तहत परीक्षा फार्म भरने के लिए कहा है ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें