फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल विवि: एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

Sun, 13 Nov 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और चार डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस की 183 और बीडीएस की 240 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में एमबीबीएस और बीडीएस की खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि  की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग करवाई जा रही है। दूसरे राउंड के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विवि की ओर से एचपी कोटा, प्रबंधन कोटा और एनआरआई सभी कोटों में अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है।

विज्ञापन


यहां पर अभ्यर्थी अपना नाम देख सकते हैं और इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और चार डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस की 183 और बीडीएस की 240 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक एचपी कोटे में 1,794 अभ्यर्थियों को, जबकि प्रबंधन कोटे में 924 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा एनआरआई कोटे में भी 142 नामों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 नवंबर ऑनलाइन कॉलेज च्वाइस और अन्य औपचारिकताएं पूरा करने का अंतिम दिन होगा। 15 नवंबर को सीटों का आवंटन शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें