फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने के लिए एक और मौका

Sat, 23 Sep 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

ऑनलाइन काउंसलिंग के तीन-तीन राउंड होने के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के पास एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग की पढ़ाई करने का एक और सुनहरा मौका है। ऑनलाइन काउंसलिंग के तीन-तीन राउंड होने के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है। एमबीबीएस और बीडीएस के इस बार केवल तीन राउंड ही करवाने के आदेश इंडियन मेडिकल काउंसलिंग से मिले थे, लेकिन इसके बाद भी कुछ सीटें खाली बची हैं, जिनको भरने के लिए विवि ने स्ट्रे राउंड करवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


खाली सीटों की बात करें तो बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की करीब 500 सीटें अभी भी खाली हैं। ये खाली सीटें हिमाचल प्रदेश में अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के अधीन चल रही 45 नर्सिंग कॉलेजों में हैं। इनको भरने के लिए विवि अब अंतिम स्ट्रे राउंड करवाने जा रहा है।

एमबीबीएस और बीडीएस की बात की जाए तो एमबीबीएस की 12 और बीडीएस की 18 सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड शुरू होने जा रहा है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि नर्सिंग की 500 और एमबीबीएस व बीडीएस की 30 सीटों को भरने के लिए अब स्ट्रे राउंड करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इन मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली हैं सीटें
खाली सीटों की बात की जाए तो एमबीबीएस की 11 सीटें निजी क्षेत्र के महर्षि मार्केंडेश्वर मेडिकल कॉलेज कुमारहट्टी सोलन की हैं। एक सीट सरकारी क्षेत्र के डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की है। वहीं, डेंटल कॉलेजों में सात सीटें राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में चार, भोजिया डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में तीन और हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंसिज पांवटा साहिब में चार सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें