चंद्रसेन ठाकुर के मुताबिक उन्हें विधायक बने महज डेढ़ माह हुआ था। प्रीणी के लोगों ने वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और पानी की मांग रखी तो अटल जी ने तत्कालीन सीएम प्रेम कुमार और उन्हें निर्देश दिए।
उसके बाद स्कूल और पानी शीघ्र मुहैया करवाया था। प्रीणी के पूर्व प्रधान कुंदन लाल के अनुसार प्रीणी के लोगों को इस बात पर गर्व है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल का घर यहां पर है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह कहते हैं कि अटल कभी भी कुल्लू के परिधि गृह में नहीं रहे।
वे मौहल या मनाली में रहते थे। यहां उन्हें काफी सुुकून मिलता था। वे शांत वादियों में कविताएं लिखते थे। मौहल में ब्यास किनारे भी कई कविताएं लिख चुके हैं। वाजपेयी जब मनाली में थे तो उस समय उन्होंने करीब दस दिन तक यहां से सरकार चलाई थी।