फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में पैट स्कैन दस हजार और एमआरआई चार हजार में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में दरें तय, हिम केयर और आयुष्मान मरीजों के लिए कम रहेंगी शुल्क की दरें
विज्ञापन

स्पेशल वार्डों का शुल्क बढ़ाने का भी लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पैट सीटी स्कैन दस हजार रुपये में होगा। इसके अलावा एमआरआई थ्री डी टेस्ला स्कैन बॉडी के पार्ट और हिस्से को देखते हुए तीन से चार हजार रुपये में होगा। इसमें ब्रेन, नेक, बेस और खोपड़ी का तीन हजार में स्कैन होगा।
यह फैसला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की गर्वनिंग बॉडी की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने की। हिम केयर और आयुष्मान मरीजों के लिए शुल्क कम रहेगा और बीपीएल में शामिल मरीजों को भी रियायत दी जाएगी। बैठक में अस्पताल के स्पेशल वार्ड के 2019 से लेकर स्थिर रहे रेट को बढ़ाने पर भी चर्चा करने के बाद इसे 750 से बढ़ाकर 1200 रुपये करने का फैसला लिया गया। सिंगल रूम स्पेशल वार्ड का शुल्क 1500 से बढ़ाकर 2500 करने, वहीं वीआईपी वार्ड के दरों में भी वृद्धि करने पर सहमति बनी। अस्पताल की स्ट्रेचर और ट्राॅली सर्विस देने के लिए ऐसी संस्था को कार्य देने का निर्णय हुआ जिसमें संस्था 24 घंटे सेवाएं देने को तैयार हो। आरकेएस गर्वनिंग बॉडी की इस बैठक में पारित किए सभी प्रस्तावों को अब अंतिम मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में आईजीएमसी में दो दुकानें आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं कमला नेहरू महिला एवं शिशु अस्पताल में फर्नीचर खरीद, ओटी टेबल को बदले जाने, यूएसजी कलर डॉप्लर मशीन खरीदने, इमरजेंसी वाहन खरीदे जाने के मामले पर चर्चा हुई। बैठक में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, आईजीएमसी प्राचार्य डाॅ. सीता ठाकुर, एमएस डाॅ. राहुल राव, आईजीएमसी कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरीश मेहता, नितिन सोहल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 कर्मचारियों को मिलेगा नियमित पे स्केल
आईजीएमसी में आरकेएएस के तहत सेवारत शेष बचे 57 कर्मचारियों को नियमित पे स्केल देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेजे जाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस प्रस्ताव को सरकार को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें