फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईसी में सहायक आचार्यों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के बाद घोषित होगा चुनाव शेड्यूल
विज्ञापन

एचपीयू के संस्थानों में तैनात 260 सहायक आचार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) में विवि परिसर में चल रहे विभागों और संस्थानों में सेवारत सैकड़ों सहायक आचार्यों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। सहायक आचार्यों में से सीधे चुनाव करवाकर एक नुमाइंदा ईसी सदस्य के रूप में चुनकर भेजा जाएगा। करीब 12 साल बाद शिक्षकों को यह अवसर मिलेगा। इसके लिए चुनाव होगा।
विवि प्रशासन ने मतदाताओं की अंतिम सूची को अधिसूचित कर दिया है। विश्वविद्यालय में इन दिनों शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। ऐसे में विवि अभी चुनाव शेड्यूल जारी नहीं कर रहा है। शिक्षकों के अवकाश और कक्षाओं के बंद होने से परिसर में सहायक आचार्य मतदाता उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय छुट्टियों के समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव का शेड्यूल जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विभागों और प्रोफेशनल संस्थानों में वर्तमान में 206 सहायक आचार्य सेवारत हैं। यह सभी चुनाव में मतदान करने और ईसी सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप में दावेदारी करने के लिए पात्र होंगे। 18 फरवरी को विवि के खुलने के बाद सभी सहायक आचार्य विभागों में लौट आएंगे। जानकारी के अनुसार 2012-13 में विवि में अंतिम बार सहायक आचार्यों में से प्रतिनिधि चुनकर भेजा था। इसके बाद लगातार प्रतिनिधि को नहीं चुना गया। पूर्व कुलपति प्रो. सिंकदर कुमार के कार्यकाल में विवि में सहायक आचार्य पद पर भारी संख्या में हुई भर्ती के बाद सहायक आचार्यों की ओर से ईसी में प्रतिनिधि चुनकर भेजे जाने की मांग उठी थी। विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र कुमार शर्मा ने माना कि इस बार सहायक आचार्य में से ईसी के सदस्य चुनकर जाएगा। इसके लिए जल्द चुनावी शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें