फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसरों पर गिरी गाज, रेगुलर होने के बाद फिर अनुबंध पर

Sun, 21 Aug 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कॉलेजों में नियुक्त 78 असिस्टेंट प्रोफेसरों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। नियमित होने के दो साल बाद सरकार ने इन असिस्टेंट प्रोफेसरों को दोबारा अनुबंध पर ला दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। राजपत्र में भी इन आदेशों को अधिसूचित कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से इन शिक्षकों के वेतन में कटौती होने के साथ-साथ बीते दो साल के दौरान दिए गए अधिक वेतन की भी रिकवरी होगी। पहली जून 2014 को इन असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित किया गया था। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान के

मुताबिक इन असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियमितीकरण के मामले को हाईकोर्ट में चुनौति दी गई थी। कोर्ट ने नियमितीकरण को गलत ठहराया। इसके चलते शिक्षा विभाग ने अब विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों को दोबारा अनुबंध पर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन असिस्टेंट प्रोफेसरों पर गिरी गाज

मंजीत सिंह, विनोद कुमार, लाभ सिंह, ब्रज नंदन, परविंद्र कौर, महिंद्र सिंह, रुचि नारंग, ज्ञान चंद, विधु भारद्वाज, मंजू बाला, राजकुमार, कविता कटोच, नीरज कुमार, रेखा पठानिया, ललिता चौहान, मोहन लाल, इंद्र सिंह, सचिन कुमार, बलम देवी, रवि प्रकाश।

शीला कुमारी, दुर्गा चंद, जसवंत सिंह, उर्वशी चौहान, संजय शर्मा, भारती, प्रकाश चंद, पवन कुमार, माशू राम, चिनू गग, सीमा त्यागी, राजन भलवाल, बीरबल, अनीता कुमारी, राकेश कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, अशोक पठानिया, सुनील नेगी, चंचल ठाकुर।

वीरेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमारी, अंजली शर्मा, अंजू शर्मा, शालिनी कुमारी, विशाल रांगटा, जतिंद्र सिंह, मोनिका शर्मा, दीप कुमार, गोवर्धन कुमार, कृष्णा शर्मा, ज्योति चरण, स्नेह लता, हरिंद्र ठाकुर, जीतराम ठाकुर, सरताज सिंह, राजेश कुमार, सुरेश कुमार।

रेवत राम, विक्रांत गौतम, दलीप बाली, प्रवेश शर्मा, रितिका जम्बाल, सपना वर्मा, संजीव ठाकुर, सुमित, प्रणिमा, जीवन सिंह, कुशल सिंह, प्र्रोेमिला ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, तनु भंडारी, अशोक कुमार, मनोज कुमार और मोनिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें