फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Mon, 20 Sep 2021 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद हिमाचल छठा राज्य है जहां आप विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। यह जानकारी के  आप हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद हिमाचल छठा राज्य है जहां आप विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। यह जानकारी के  आप हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने दी। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि हिमाचल प्रभारी रतनेश गुप्ता चुनाव प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके चलते सदस्यता शुल्क भी एकत्र किया जा रहा है। पार्टी चुनाव को साधते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर रही है। शहरों और गांव में जाकर लोगों को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से दी जा रही मूलभूत सेवाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। दिल्ली से  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार हिमाचल की ओर अपना रुख कर रहे हैं। प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि जल्द ही हिमाचल में केंद्रीय नेताओं की रैलियां शुरू की जानी हैं। उधर, कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 

मंडी उपचुनाव में प्रत्याशी उतारेगी लोक नीति पार्टी
वहीं, राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकर्ता एलसी शर्मा ने कहा मंडी उपचुनाव में उनकी पार्टी हिमाचल से पहला चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा पार्टी का मुख्य एजेंडा लोगों की योजनाओं को लोगों के सहयोग से लागू करना है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन चौहान ने कहा किसान और बागवान परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। इसलिए पार्टी ने शिमला से बागवानों के हित में मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा सात सितंबर को उपायुक्त शिमला के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। अभी तक कोई भी निर्णय बागवानों के हित में सरकार की ओर से नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि बागवानों के लिए सीए स्टोर केवल सहकारी सभाओं के जरिये किसानों के उत्पाद रखने के लिए दिए जाएं। आज पर बडे़ खरीदार और कंपनियों का इस पर कब्जा है। छोटे बागवान हमेशा शोषण के शिकार होते रहे हैं। पार्टी के सदस्य आनंद नयर ने कहा राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी ने छोटे से कार्यकाल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड  हिमाचल, दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें