फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप: हिमाचल की चार बेटियों की बदौलत भारत को मिली पहली जीत

Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में हिमाचल की जस्सी ने सर्वाधिक 13, संजना ने 10 और वंशिका ने दो गोल किए, जबकि गोलकीपर चेतना ने बेहतरीन बचाव किए। 
विज्ञापन
हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक में सोमवार से शुरू हुई एशियन महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया है। भारतीय टीम का पहला मैच मेजबान थाईलैंड से हुआ। भारतीय टीम ने दो सीधे सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। पहले सेट में भारत ने 16 और थाईलैंड ने 15 गोल किए। दूसरे सेट में भारत ने 13 और थाइलैंड ने 12 गोल किए। भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में हिमाचल की जस्सी ने सर्वाधिक 13, संजना ने 10 और वंशिका ने दो गोल किए, जबकि गोलकीपर चेतना ने बेहतरीन बचाव किए।

विज्ञापन


मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने जीत पर खुशी व्यक्त की और भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस चैंपियनशिप में भी प्रदेश की बेटियां मेडल लेकर आएंगी।  हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगह मोहन राव ने बताया कि अगला मैच 26 अप्रैल को हांगकांग के साथ होगा। भारतीय ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे, हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी पांडे, मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें