फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में ब्यास की धाराओं पर होगी एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप

Fri, 06 Sep 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यास की धारा पर पहली बार रिवर राफ्टिंग की एशिया चैंपियनशिप होगी। अक्तूबर 2020 में होने वाली चैंपियनशिप को विश्व राफ्टिंग फेडरेशन ने हरी झंडी दे दी है। प्रतियोगिता में भारत समेत एशिया की 32 टीमों में करीब 25 देशों के प्रतिभाग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


जुलाई 2019 को तुर्की में हुई विश्व राफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन ने हिमाचल के कुल्लू की ब्यास नदी में एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप करवाने का निर्णय लिया है।

प्रतियोगिता का आयोजन मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान करेगा। इसकी पुष्टि संस्थान के निदेशक एवं भारतीय राफ्टिंग टीम के कोच कर्नल नीरज राणा ने की। प्रतियोगिता सात अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन


इसमें 150 खिलाड़ियों के साथ 24 जज तथा करीब 50 टीमों के अधिकारी शामिल होंगे। कुल्लू की ब्यास नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग स्तर की प्रतियोगिता से न केवल दुनिया में हिमाचल को एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

कर्नल नीरज राणा ने बताया कि एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप को भारत में करवाने के लिए जुलाई में तुर्की में विश्व राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनियलो बारमेज ने इस बारे में उनसे चर्चा की और ब्यास की धारा के साथ तमाम सुविधाओं को लेकर अवगत करवाया। विश्व रराफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें