फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हटली के एसएचओ और कुल्लू के एएसआई निलंबित

Sat, 15 Feb 2020 09:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)/कुल्लू

सार

  • ड्यूटी में कोताही पर एएसआई निलंबित
  • एसपी कुल्लू ने की कार्रवाई 
  • एक शख्स की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई
  • निलंबित एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच 
  • मंडी के हटली के एसएचओ भी निलंबित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के मंडी के हटली के एसएचओ और कुल्लू के एएसआई को निलंबित किया गया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने पुलिस थाना हटली का औचक निरीक्षण किया तो प्रभारी एसएचओ ड्यूटी से नदारद मिले। 

विज्ञापन


डीएसपी ने पुलिस कर्मचारियों को उनके क्वार्टर भेजा तो वह नशे की हालत में पाए गए। इस पर डीएसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। डीएसपी चंद्रपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान नशा करने पर थाना प्रभारी को निलंबित करके लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, कुल्लू जिला के एक शख्स की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना में तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एएसआई को शिकायतकर्ता से किसी वस्तु की मांग करने और ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। एसपी ने शिकायत के आधार पर विभागीय जांच भी बैठा दी है। गड़बड़ी पाई गई तो अधिकारी पर और शिकंजा कस सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसपी को पुख्ता सबूत दिए हैं, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को फोन किया था। ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए एसपी कुल्लू का रुख पहले से ही सख्त रहा है।

उन्होंने लाहौल-स्पीति में भी अपने एक साल के कार्यकाल में दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को निलंबित किया था। कुल्लू में भी कई पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में कोताही बरतने पर उनकी सैलरी रोकी गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने एएसआई को निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर यह गाज गिरी है। मामले की विभागीय जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें