फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha workers: हिमाचल में अब शहरी क्षेत्रों में भी तैनात होंगी आशा वर्कर

Wed, 03 Aug 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्करों की नियुक्ति होगी। 800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब शहरी क्षेत्रों में भी आशा वर्करों को तैनात किया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही 780 वर्करों की भर्ती की जाएगी। ये सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) के अधीन सेवाएं देंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही 7,964 आशा वर्कर सेवाएं दे रही हैं। लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्करों की नियुक्ति होगी।

विज्ञापन


800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से 4,700 रुपये जबकि केंद्र सरकार से 2,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने पर 300 रुपये और वापस घर लाने पर 300 रुपये इन्सेंटिव दिया जाता है। टीबी, टीकाकरण और किशोरियों को लेकर एनएचएम की ओर से कराए जाने वाले कार्यक्रमों में भी इन्हें इन्सेंटिव दिया जाता है। 

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों मेें भी आशा वर्करों की तैनाती की जाएगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्रों में भी आशा वर्करों की जरूरत है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें