फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Worker Recruitment: हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं और शहरी में दसवीं पास ही बनेंगी आशा वर्कर

Mon, 05 Sep 2022 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आशा वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में 780 आशा वर्करों की तैनाती के लिए योग्यता तय की है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाएं दसवीं पास होना अनिवार्य किया है। 25 से 45 साल आयु वर्ग की महिलाएं आशा वर्कर बनने के लिए आवेदन कर सकेगी। मंत्रिमंडल की बैठक से से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी है।  प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आशा वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्करों की तैनाती की जाती थी, अब शहरी क्षेत्रों में भी इन्हें रखा जाना है। वर्तमान समय में 7964 आशा है। 780 नई वर्करों की तैनाती किए जाने से इनकी संख्या 8744 हो जाएगी। आशा वर्करों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, उपलब्ध सेवाओं के उपभोग के लिए परामर्श देने, जटिल मामलों में सेवाएं प्रदान कर स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचाने का कार्य कर रही है। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि आवेदक संबंधित गाँव की विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिला होनी चाहिए।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें