फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सत्ता के तख्त पर बैठते ही भूला जनता का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को शौर्यगेट संस्था शिमला की ओर से तख्त मशीन नाटक का मंचन किया गया। नाटक में सत्ता, उसके मद और जनता के प्रति शासक की जवाबदेही जैसे गंभीर सवालों को प्रभावशाली ढंग से दर्शकों के सामने रखा। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक में एक तख्तनशीन शासक की कहानी दिखाई गई है, जो सत्ता हासिल करने के बाद जनता के प्रति अपनी जवाबदेही भूल जाता है। सत्ता के अहंकार और अपनी महत्वाकांक्षाओं में डूबा शासक धीरे-धीरे ऐसे फैसले लेने लगता है, जिनका असर पूरे देश पर पड़ता है। हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि पूरा देश गृहयुद्ध की स्थिति में पहुंच जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा उपस्थित रहे। नाटक में शौर्य वीर सागर, रवींद्र सिंह ठाकुर, धीरज रघुवंशी, नीरज रघुवंशी, आशुतोष शर्मा, दिव्या सागर, रितु रघुवंशी, रजत ठाकुर, राम प्रसिद्ध यादव, जाह्नवी रघुवंशी, त्विशा रघुवंशी और आराध्या शांडिल ने कलाकारों की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें