फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राखी के धागे से मजबूत हुआ पुलिस से रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन ने शनिवार को मालरोड स्थित पुलिस रिपोर्टिंग रूम में पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला मेहर पंवार मुख्य अतिथि रहीं। मेहर पंवार ने रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन कवि खन्ना की कलाई पर राखी बांधी। वहीं महिला पुलिस कर्मियों ने रोटरी सदस्यों को राखी बांधी। रोटरी क्लब की महिला सदस्यों ने भी पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में 25 पुलिस कर्मियों को स्टोल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष कवि खन्ना ने कहा कि पुलिस कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से राम गोपाल सूद, राजन शर्मा, रमेश ठाकुर और ऐनी नीरुज जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें