फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी की घटनाएं बढ़ने पर महिलाओं ने बद्दी थाना परिसर में दिया धरना

Mon, 18 Dec 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस एक व दो में रहने वाली महिलाओं ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर बद्दी थाना परिसर में धरना दिया। 
विज्ञापन
महिलाओं ने बद्दी थाना में अधिकारी को बताईं समस्याएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस एक व दो में रहने वाली महिलाओं ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर बद्दी थाना परिसर में धरना दिया। महिलाओं ने कालोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई। काॅलोनी में रहने वाली महिलाएं पिंकी, दीपिका, प्रीति, ऊषा, अनिता, सरबजीत, रेशमा, नीलम, रचना, शीला, अनिता रानी, अनु सायं 4:00 बजे बद्दी थाना परिसर में एकत्रित हुई। महिलाओं ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर रोष जताया।

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि कालोनी में लगातार दिन के समय लोगों के घरों में चोरी हो रही है। मकान नंबर 306, 433 व 436 में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने कुछ दिन पूर्व रात के समय एक खाली मकान से चोरों को पकड़ कर भी पुलिस के हवाले कराया है। लेकिन चोरी की घटनाओं का थमने का नाम नहीं ले रहीं। चोर लगातार घरों की रेकी कर रहे हैं और जैसे ही कोई व्यक्ति घर से निकलता है तो उसके जाते ही चोर घटना को अंजाम दे देते हैं। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से काॅलोनी में पुलिस जवान तैनात करने की मांग की। उधर, महिलाओं का रोष देखते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता भी थाने पहुंच गए। डीएसपी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह मंगलवार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दो जवानों को तैनात कर देंगे। डीएसपी के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें