फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: सीएम जयराम के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार

Fri, 22 Apr 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरेंगे। हिमाचल प्रदेश में यह पहला मौका होगा, जहां वह किसी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा दौरे से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जयराम के बयान पर ट्वीट किया है। कहा कि दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार।  केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि हिमाचल में ईमानदार सरकार इसलिए नहीं हो सकती कि सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं? सवाल परिस्थितियों का नहीं, नियत का है जयराम जी। ‘आप’ की नीयत साफ है। पंजाब, दिल्ली की तरह हिमाचल में भी पार्टी ईमानदार सरकार देगी। धर्मशाला में पत्रकारों के सवाल के एक जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल के हिमाचल दौरे को लेकर कहा था कि केजरीवाल चुनाव को लेकर हिमाचल में लगातार दौरे कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल में दिल्ली मॉडल स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं।

विज्ञापन


 अरविंद केजरीवाल शनिवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरेंगे। हिमाचल प्रदेश में यह पहला मौका होगा, जहां वह किसी जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि इससे पहले बीते दिनों वह मंडी में रोड शो कर चुके हैं। जिला कांगड़ा में आप की यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूबे का सबसे बड़ा जिला होने के नाते कांगड़ा से ही शिमला तक का रास्ता प्रशस्त होता है। इसलिए आप पहले कांगड़ा के दुर्ग को जीतने की मंशा से अपनी ताकत झोंक रही है। चंबी मैदान में 12:30 बजे पहुंचकर केजरीवाल 45 मिनट वहां रुकेंगो और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह धर्मशाला स्थित एक निजी होटल में बैठक करेंगे। बैठक के बाद दोपहर ढाई बजे गगल एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें