फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बैंडबाजा और न बराती, खुद कार चलाकर दुल्हन ले आया अरविंद

Tue, 25 May 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh नीरज महाजन, अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)

सार

कोरोना महामारी के बीच नियमों का पालन करने का मामला घुमारवीं उपमंडल के गांव बबैली में देखने को मिला। जहां दूल्हा अरविंद अकेले ही दुल्हन लेने गया। दुल्हन के परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में रस्में निभाई गई।
विज्ञापन
दूल्हा- दूल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंडबाजा, बराती और न साथी। हिमाचल के बिलासपुर में अकेले ही तैयार होकर दूल्हा गाड़ी लेकर गया और सात फेरे लेकर घर ले आया। जब शादी की तारीख तय हुई थी तब सोचा था कि अपने रिश्तेदारों के अलावा दोस्त भी होंगे।  बैंडबाजे पर सब नाचेंगे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ये ख्वाब धरे रह गए। कोरोना महामारी के बीच नियमों का पालन करने का मामला घुमारवीं उपमंडल के गांव बबैली में देखने को मिला। जहां दूल्हा अरविंद अकेले ही दुल्हन लेने गया। दुल्हन के परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में रस्में निभाई गई।

विज्ञापन


दूल्हे का कहना है कि जान है तो जहान है। महामारी खत्म होने के बाद दोस्तों, रिश्तेदारों को भी बुलाएंगे और नाच गाना भी होगा। इस वक्त उसे अपनी खुशियों से ज्यादा लोगों की जान जरूरी है। वबैली गांव के अरविंद की शादी बेहड़ा गांव की पूजा से हुई। सरकार के आदेशों का पालन करते हुए हर बात का ख्याल रखा गया। दूल्हे ने  गाड़ी खुद चलाई और बेहड़ा गांव में अपनी पत्नी को लेने पहुंच गए। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी शादी में महज पारिवारिक सदस्य  मौजूद रहे। अरविंद ने बताया कि इस वक्त लोगों की जान की रक्षा करना सबका कर्तव्य है। जब माहमारी से जंग जीतेंगे। तब दोस्तों  को भी बुलाएंगे और धाम भी होगी।

विज्ञापन

शादी समारोह में पहुंचे तहसीलदार ने वधू को दिया पांच हजार शगुन

 कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों में भीड़ न जुटाने के निर्देशों के बाद अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला ग्रामीण के नायब तहसीलदार एचएल गेज्टा ने सोमवार को चार जगह शादी समारोहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सभी समारोहों में निर्धारित संख्या से कम लोग ही मौजूद थे। एक शादी समारोह में पहुंचे नायब तहसीलदार ने वर और वधू और आशीर्वाद दिया। साथ ही वधू को पांच हजार रुपये का शगुन भी दिया। 

सोमवार को नायब तहसीलदार एचएल गेज्टा ने मशोबरा विकास खंड के चलवाग गांव में शादी समारोह स्थल कर निरीक्षण किया। समारोह में सरकार के निर्देशों के मुताबिक नियमों का पालन किया जा रहा था। वर और वधू ने मास्क लगाए थे। दो गज की उचित दूरी के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था भी पाई गई। इधर, एनटी गेज्टा ने बताया कि आयोजक सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें