फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरभद्र बताएं कौन है मीना रानी जिसके नाम से कट रहे चेक'

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अरुण धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है। वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर कंपनी की आड़ में पैसों के गोलमाल के आरोप जड़े हैं। ऊना में अरुण धूमल ने वकामुल्ला के बाद अब मीना रानी नामक एक महिला को लेकर वीरभद्र सिंह से सवाल किया है।
विज्ञापन


अरुण ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह व पुत्री अपराजिता की कंपनी मेपल डेस्टिनेशन एंड ड्रीम बिल्ड के नाम पर तारिणी इंटरनेशनल कंपनी की ओर से दिल्ली में एक मकान की रेनोवेशन का ठेका लिया गया। पैसों के लेन-देन को लेकर उक्त कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विक्रमादित्य तथा अपराजिता हैं। लेकिन जब इस काम के दौरान सामान की खरीद की गई तो किसी मीना रानी के नाम से चेक काटे गए।

सीएम बताए कौन है मीना रानी

उन्होंने पूछा कि वीरभद्र सिंह बताएं कि यह मीना रानी कौन है, जो अनधिकृत तौर पर विक्रमादित्य की कंपनी के चेक काट रही हैं। अरुण धूमल ने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि 1 करोड़ 60 लाख के इस ठेके की कोटेशन विक्रमादित्य कागजों में 9 जून 2014 को दी गई और यह काम उन्हें 13 जनवरी 2014 को मिला। रेनोवेशन जून 2013 में पूरी हो गई थी।

वहीं, जिस कंपनी से काम लिया उसके मालिक वकामुल्ला चंद्रशेखर भी विक्रमादित्य की कंपनी के नाम से पेमेंट करते हैं। यह सब क्या गड़बड़ चल रही है। उन्होंने वीरभद्र के निजी आवास हॉलीलॉज के संबंध में कहा कि जिस कंपनी को सीएम ने आवास किराए पर दिया है उसका दफ्तर न्यू शिमला में है। इससे जाहिर होता है कि किराए की आड़ में हर महीने कंपनी से लाखों की घूस ली जा रही है।
विज्ञापन

एचपीसीए में सभी 23 हिमाचली

अरुण धूमल ने सीएम के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एचपीसीए में कुल 23 लाइफ टाइम मेंबर हैं और सभी हिमाचली हैं। सीएम चाहें तो उन्हें सभी सदस्यों के एड्रेस दे दिए जाएंगे।

वीरभद्र की आय के स्रोत में गोलमाल
अरुण धूमल ने आरोप जड़ा कि उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने चुनाव के लिए वर्ष 2011-12 में फाइल किए एफिडेविट में पूरे परिवार की आय 35 लाख सालाना घोषित की थी, जबकि स्वयं वीरभद्र सिंह ने अपनी आय 85 लाख घोषित की। वहीं, सीएम ने एंटी डेटिंग डॉक्युमेंट तैयार कर अपनी आय के स्रोत दर्शाने में धांधली की है। अरुण ने कहा कि अगर उन्होंने सीएम के बैंक खाते हैक किए हैं तो वह उन पर केस क्यों नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें