फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में अर्णव और दिव्यांशी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अभिमाद दूसरे, सानवी तीसरे और ईशाना चौथे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में अर्णव शर्मा और गर्ल्स वर्ग में दिव्यांशी शर्मा चैंपियन बने। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मुकाबले खेले गए। बॉयज वर्ग में अर्णव शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। समर्थ गुप्ता दूसरे, आदित्य तीसरे, अर्णव बैक्टा चौथे और सिद्धार्थ वर्मा पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले गर्ल्स वर्ग में दिव्यांशी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। अभिमाद दूसरे, सानवी परिहार तीसरे, ईशाना शर्मा चौथे और संगम पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्य शतरंज संघ (एचपीएससीए) और जिला शिमला शतरंज संघ (डीएससीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। दोनों वर्गों के लिए कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एचपीएससीए के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका उत्साह, अनुशासन और खेल भावना प्रदेश में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। प्रतियोगिता के पहले दिन एचपीएससीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केके सकलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के महासचिव संजीव ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीवन सरस्वत सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें