फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के लिए सेना तैयार: रणबीर सिंह

Wed, 17 Oct 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना अपनी सरहदों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। आवश्यकता पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक को एक बार फिर से अंजाम दिया जा सकता है। प्रथम सर्विस पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के समापन पर सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बदल रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हुए सफल चुनावों से जनता में सेना के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है। सेना युवा वर्ग में बदलाव लाने में कामयाब रही है। भारतीय सेना अपने उद्देश्य को पूरा करने का कार्य मुस्तैदी से कर रही है। राजनीतिक बयानबाजी से सेना का कोई ताल्लुक नहीं है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हर समय तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर इसे अंजाम दिया जाएगा। सेना मौसम के हिसाब से अपनी सरहदों की सुरक्षा के प्रबंध करती है।

अब सर्दियों में सरहदों की सुरक्षा के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। दुश्मन को किसी भी सूरत में कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के ये बदलाव शुरू हो चुके हैं। बिलिंग साहसिक खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान है। भारतीय सेना समय-समय पर यहां खेल गतिविधियों को अंजाम देती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें