फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लेकर दलेड़ पहुंचे सैनिक सुनील, दोनों परिवारों में खुशी की लहर

Thu, 30 Jan 2020 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आखिर वो घड़ी आ ही गई, जब सैनिक सुनील कुमार बरात लेकर लडभड़ोल के दलेड़ गांव पहुंचे और दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। बुधवार देर शाम को पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी करवाई गईं। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग भी बेहद खुश थे। धर्मपुर उपमंडल की सिधपुर पंचायत के खैर परडाना गांव के सैनिक की शादी 15 जनवरी को तय हुई थी।

विज्ञापन


16 जनवरी को दूल्हे की बरात लडभड़ोल के दलेड़ गांव जानी थी। दोनों तरफ तैयारियां पूरी हो गई थीं। घर में शादी का सामान पहुंच चुका था। रिश्तेदार भी आ गए थे, लेकिन सैनिक दूल्हा भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर में फंस गया था।

सैनिक सुनील बांदीपुरा क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में पहुंच चुके थे। बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने और घर में भी संपर्क न होने के कारण शादी का मुहूर्त निकल गया। इसके बाद सुनील जब घर पहुंचे तो घरवालों ने शादी के लिए नया मुहूर्त निकाला। बुधवार को दूल्हा-दुल्हन विवाह बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें