फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची आवाज में बोला अधिवक्ता, एसडीएम ने दर्ज करवाया केस

Thu, 30 Jan 2020 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय नादौन में एक अधिवक्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अधिवक्ता बुधवार को एसडीएम नादौन के पास एक विवाह के पंजीकरण को लेकर पहुंचा था। उसने एसडीएम के सामने ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एसडीएम के समझाने पर भी वह शांत नहीं हुआ। इसके चलते कार्यालय में आए अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता के मुंह से किसी नशीले पदार्थ की गंध आ रही थी। एसडीएम कार्यालय में गलत आचरण को लेकर पुलिस थाना में शिकायत की गई। पुलिस अधिवक्ता को साथ ले गई।

एसडीएम किरण बड़ाना ने बताया कि अधिवक्ता का फोन पर भी उनसे बात करते हुए ठीक आचरण नहीं था। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने भादंसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खून और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें