पंचायत डागला के रझीन निवासी सैनिक नरेंद्र कुमार की अभ्यास के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। दिवाली के दिन सैनिक का शव घर पहुंचा व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार ह़ुआ। 33 वर्षीय नरेंद्र पुत्र बंसी लाल की असम में 24 अक्तूबर को अभ्यास के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
जवान की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव रझीन में पहुंचाया गया और 11 बजे पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। जवान भारतीय सेना की आरटी रेजिमेंट में बतौर सिपाही असम में सेवाएं दे रहा था। जवान की मौत के बाद उनकी पत्नी सहित सात वर्षीय बेटी व पांच वर्षीय बेटा बेसहारा हो गए हैं।