ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में तकनीकी खराबी आने के चलते सेना के हेलिकॉप्टर की नकड़ोह गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अचानक हेलिकॉप्टर के लैंड करने से यहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए अंब पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में तकनीकी खराबी आने के चलते सेना के हेलिकॉप्टर की नकड़ोह गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अचानक हेलिकॉप्टर के लैंड करने से यहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए अंब पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे नकड़ोह गांव के आसमान पर हेलिकॉप्टर मंडराने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बिल्लू दी तलाई क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में पायलट ने हेलिकॉप्टर को लैंड करवा दिया। इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत तीन लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद करीब 9:00 बजे सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर तकनीकी स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचा। तकनीकी खामी दूर होने के बाद 11:30 बजे दोनों हेलिकॉप्टर यहां से लौट गए। उल्लेखनीय है कि गोपनीयता की वजह से हेलिकॉप्टर के बारे में अधिकारियों ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।