फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पहुंचे सेना प्रमुख जानिए आखिर क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने रविवार को शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने आरट्रेक के अधिकारियों के साथ बैठक की। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने रविवार को शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। वे पत्नी बबल्स सिंह के साथ आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरट्रेक प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मधोक एवीएसएम, वीएसएम के अलावा अन्य अधिकारियों से साथ बैठक की। वह रविवार को शिमला पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

पुस्तक वेडिड टू दी ऑलिव ग्रीन्स का किया विमोचन

इस अवसर पर जनरल बिक्रम सिंह और उनकी पत्नी ने आरट्रैक की पुस्तक वैडिड टू दी ऑलिव ग्रीन्स के रिवाइज्ड एडिशन का लोकार्पण भी किया। बिक्रम सिंह 31 जुलाई को आर्मी प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आरट्रैक में तैनात सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना प्रमुख ने उनके कार्य को सराहा। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मधोक ने सेना प्रमुख को विश्वास दिलाया कि उनकी टीम आरट्रैक के मोटो के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें